पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान, जानें समीकरण

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनावों के लिए तारीखों का एलान कर दिया है. चारों राज्यों में 15 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. चुनाव के एलान के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को वोटिंग होगी. पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 11 दिसंबर को काउंटिंग होगी. राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. मिजोरम और मध्य प्रदेश में एक चरण में 28 नवंबर को मतदान होगा.
छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोट डाले जाएंगे. नक्सल प्रभावित इलाकों में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा. वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में आचार संहिता लागू: मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत.
विधानसभा चुनाव में वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में 15 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
