पाकिस्तान में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दाता दरबार के बाहर भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 24 घायल

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में रमजान के पवित्र महीने में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दाता दरबार के बाहर के बाहर बुधवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए और 24 अन्य घायल हो गए हैं. मृतकों में पांच सुरक्षाकर्मी भी हैं. इसे एक फिदायीन हमला बताया जा रहा है. ARY न्‍यूज ने यह जानकारी दी.

पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त) आरिफ नवाज खान ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल को निशाना बनाया और कहा कि विस्फोट में पांच पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. यह एक फिदायीन हमला था. 

वहीं जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमला पंजाब पुलिस के विशेष दस्‍ते की गाड़ी को टारगेट बनाकर किया गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि बचाव टीमें विस्फोट स्थल पर पहुंच गई हैं.

डीआईजी (ऑपरेशंस) लाहौर, अशफाक अहमद खान के मुताबिक, कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज किया जा रहा था, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा, "विस्फोट सुबह करीब 8:45 बजे गेट नंबर 2 के बाहर हुआ, जहां सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे."
 

Leave a Reply