पाक्सो एक्ट, करप्शन एवं नारकोटिक्स के दो साल में दर्ज केसों में कार्यवाही मंगाई

भोपाल।राज्य के गृह विभाग के अधीनल कार्यरत लोक अभियोजन संचालक विजय यादव ने सभी जिला अभियोजन अधिकारियों को निर्देश भेजकर पिछले दो सालों यानि तनवरी 2018 से नवम्बर 2020 तक जिला एवं तहसील न्यायालयों में दर्ज पाक्सो एक्ट, एंटी करप्शन एक्ट तथा नारकोटिस तथा आईपीसी की धारा 302, 376, 307, 394 एवं 396 के दर्ज केसों पर की गई कार्यवाही तलब की है। यह समूची जानकारी शीघ्र भेजने के निर्देश दिये गये हैं। संचालक ने एक प्रोफार्मा भी भेजा है जिसके अनुसार, ये जानकारियां देनी होंगी। इस प्रोफार्मा में लंबित प्रकरणों की संख्या, निराकृत प्रकरणों की संख्या, सजा प्राप्त केसों की संख्या, दोषमुक्ति के आंकड़े, अपीलों की संख्या तथा सजा के प्रतिशत की जानकारी देनी होगी।
 

Leave a Reply