पानीपत में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के डाहर गोल चक्कर पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक कोमा में है। दोनों युवकों ने 2 दिन पहले ही फास्ट फूड की दुकान शुरू की थी। दोनों गांव ब्राह्मण माजरा के रहने वाले है। हादसे के बाद ब्रेजा कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्राह्मण माजरा गांव का संदीप (26) अविवाहित था और तीन बहनों का इकलौता भाई थी। संदीप ने तीन दिन पहले ही फुफेरे भाई मनोज हाल के साथ मिलकर पानीपत सब्जी मंडी में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाई थी। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास कोहरा छाया था। वे दोनों सब्जी मंडी से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक संदीप चला रहा था। कार ने टक्कर मारी और संदीप का सिर कुचल दिया।
