पानीपत में बदमाशों ने नवयुवक का मोबाइल फोन छीना

पानीपत । बाइक सवार दो बदमाशों ने ऊझा रोड पर नवयुवक का मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। पुलिस घटनास्थल के नजदीक के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के बदायू के उमेश ने पुलिस को शिकायत दी कि वह ऊझा रोड साईं मंदिर के पास रहता है। उसका बेटा 17 वर्षीय अरूण उसका खाना लेकर आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश आए। बाइक चला रहे बदमाश ने कहा कि राहुल इस लड़के का मोबाइल फोन छीन ले। पीछे बैठे बदमाश ने बेटे का मोबाइल फोन छीना और बोला कि दीपक बाइक लेकर भाग। बेटे ने कुछ दूर तक बदमाशों की बाइक का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
