पानी की कुंड में महिला और उसके बच्चे पानी के कुंड में डूबे, मौत

फतेहाबाद । फतेहाबाद के गांव भट्टूकलां में एक महिला व दो बच्चों की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर पु‎लिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना ‎किया। जानकारी के मुता‎बिक, गांव भट्टूकलां में सोमवार शाम को एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर में बने पानी के कुंड में मिले हैं। आशंका है कि महिला ने अपने बेटा व बेटी के साथ पानी के कुंड में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान सास घर से बाहर गई हुई थी और उसी ने घर आकर तीनों के शव कुंड में देखे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुंड में से निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में भेज दिया। डीएसपी सतेंद्र कुमार ने कहा ‎कि यह आत्महत्या है या गिरने से तीनों की मौत हुई है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। महिला का पति भट्टू मंडी में जूतों की दुकान पर काम करता है। सुबह वह काम पर चला गया था, लेकिन इस बीच उसे तीनों की मौत की सूचना ‎मिली। इस मामले में पु‎लिस मायके पक्ष के आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। ‎फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply