पायलट की जगह पीसीसी चीफ बने डोटासरा की बढ़ी ताकत, कांग्रेस की नई टीम का ऐलान

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सात उपाध्यक्षों, आठ महासचिवों एवं 24 सचिवों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। इसके साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे गोविंद सिंह डोटासरा की ताकत में इजाफा हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान के अनुसार, गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ। जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी एवं रामलाल जाट को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी आलाकमान ने नवनियुक्त पार्टी महासचिवों में जी आर खटाना, हाकिम अली, लखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी एवं वेद सोलंकी को शामिल किया है। वहीं, कांग्रेस ने राजस्थान में 24 प्रदेश सचिव नियुक्त किए हैं, जिनमें भूराराम सिरवी, देशराज मीणा, गजेंद्र सांखला, जसवंत गुर्जर, जिया उर रहमान, ललित तूनवाल, ललित यादव, महेंद्र खेड़ी, महेंद्र सिंह गुर्जर, मुकेश वर्मा, निम्बा राम गरासिया, फूल सिंह ओला, प्रशान्त शर्मा, प्रतिष्ठा यादव, पुष्पेंद्र भारद्वाज, राजेंन्द्र मूंड, राजेन्द्र यादव, राखी गौतम, रामसिंह कस्वां, रवि पटेल, सचिन सरवटे, शोभा सोलंकी, श्रवण पटेल और विशाल जांगिड़ जैसे अहम नेताओं को जगह दी है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इन नियुक्तियों का लंबे समय से इंतजार था। डोटासरा की टीम का ऐलान होने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में आप सभी कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम, सिद्धांत एवं विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के लिए कांग्रेस प्रेसिडेंट श्रीमती सोनिया गांधी को धन्यवाद। सचिन पायलट ने भी नई टीम को बधाई देते हुए कहा, 'राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के लिए कांग्रेस प्रेसिडेंट श्रीमती सोनिया गांधी जी को धन्यवाद। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
