पायलट ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

जयपुर । पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज जयपुर में मकर संक्राति के पर्व पर कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई और अप्रत्यक्ष रूप से अपनी ही सरकार पर बयानों की बंदूक चलाई और नौ महीने पहले हुए घटनाक्रम की याद दिलाई कि हम ना भूले की कांग्रेस के 21 विधायक रह गए थे….वरर्ना बाजी पलट सकती थी। पायलट ने कहा कि 9 महीने बाद भी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान बतौर नियुक्तियों का तोहफा नहीं मिल रहा है लम्बा खींचने से कार्यकर्ताओं के मन में कहीं ना कहीं सरकार के प्रति आदरभाव में फर्क आ रहा है। उन्होने कहा कि जो कार्यकर्ता हमे सत्ता में लेकर आयें उनके सब्र के इम्तहान में नौ महीने निकल गए है और उन्हें सम्मान नहीं मिल पा रहा है। कार्यकर्ताओं की निगाहें राजनैतिक नियुक्तियों पर टिकी है इस दौरान उन्होने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि राहुल गांधी फिर से पार्टी की कमान संभाले इसमें सब की राय एक है। किसानों के आंदोलन पर भी उन्होने कहा सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बनाई गई कमेटियों के सदस्यों पर सवाल उठने पर किसानों की प्रतिक्रिया को उचित बताया और कहा कि केन्द्र सरकार को अपनी जिद्द छोडकर किसानों की मांग माननी चाहिये हालांकि उन्होने यह भी कहा कि कोर्ट के निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते है।

Leave a Reply