पायस और सुहाना ने विश्व युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक

भारत के पायस जैन और सुहाना सैनी को बुधवार को विश्व युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अपने–अपने सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी पायस को चीन के पेंग जियांग से 30 मिनट से भी कम समय में 1-4 (4-11, 12-10, 4-11, 2-11, 1-11) से और सुहाना सैनी को शीर्ष वरीय मिस्र की हाना गोडा से 1-4 (10-12, 11-9, 3-11, 3-11, 8-11) से हार मिली। सुहाना विश्व चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
