पिता कर रहा था बेटी के साथ रेप, 6 साल में तीसरी बार अबॉर्शन के लिए किया मजबूर

फिरोजाबाद में पिता-पुत्री के रिश्तों को कलंकित कर देने का मामला सामने आया है. जहां 22 साल की बेटी ने सगे पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उत्तर के कोटला रोड निवासी 22 वर्षीय युवती की मानें तो उसका पिता छह वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है. लोक लाज के डर से उसने किसी से कुछ नहीं कहा. वह पिता की सारी बातें मानती रही. वह अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसका रेप कर रहा था. पीड़ित लड़की की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
युवती ने पुलिस को आप बीती बताई. उसकी बात सुनकर पुलिस अधिकारी हैरत में पड़ गए. पीड़ित युवती ने बताया कि उसका पिता छह वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है. लोक लाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया. वह पिता की सारी बातें मानती रही. वह मन ही मन घुटती रही. युवती के मुताबिक वो दो बार गर्भवती हुई. इस बार फिर गर्भपातका दबाव बना रहा था. इसी बात को लेकर पिता ने युवती के साथ मारपीट कर दी. पिटाई से युवती के सब्र का बांध टूट गया.
उसने फौरन डायल 100 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. सीओ सिटी संजय वर्मा ने बताया युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है.
