पुणे में सड़क पर थूकना पड़ेगा महंगा, जुर्माना तो लगेगा ही, सफाई भी करनी पड़ेगी

पुणे (महाराष्ट्र) : पुणे में नगर निगम ने शहर को गंदा करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरु कर दी है. सड़कों पर थूकने वालों को तमीज सिखाने और शहर की सड़कों को साफ रखने के लिए पुणे निगर निकाय ने फैसला किया है कि यदि कोई सड़क पर थूकता हुआ दिखेगा तो उसे अपनी थूक खुद साफ करनी पड़ेगी और जुर्माना भी देना होगा. पुणे महानगरपालिका के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के प्रमुख ज्ञानेश्वर मोलक ने कहा कि प्राधिकार को लगा कि थूकने वालों पर लगाम लगाने के लिए सिर्फ आर्थिक जुर्माना पर्याप्त नहीं है.
उन्होंने कहा कि यह कदम पिछले सप्ताह पांच वार्ड बिबवेवाडी, औंध, येरवड़ा, कस्बा और घोले रोड में लागू किया गया. उन्होंने कहा, ‘पिछले आठ दिनों में निकाय के स्वच्छता निरीक्षकों ने सड़क पर थूकते हुए 156 लोगों को पकड़ा. उन सभी को तुरंत अपना थूक साफ करने को कहा गया और प्रत्येक पर 150 रुपये का जुर्माना लगाया गया.’ मोलक ने कहा कि इस सजा के पीछे एक ही वजह है कि गलती करने वालों को थूक साफ करने को कहने पर उन्हें लाज आएगी और अगली बार से वह ऐसी गलती नहीं करेंगे. एक बार सजा मिलने के बाद सड़क पर थूकने से पहले दो बार सोचेंगे.
पुणे को विद्या की नगरी के तौर पर जाना जाता है, लेकिन स्वच्छता के मामले में पुणे की हालत खराब है. ऐसे में पुणे मनपा ने ये मुहिम शुरू की है. पुणे मनपा के उपायुक्त राजेंद्र मोळक ने कहा, लोगो में ये भावना आनी चाहिए कि शहर उनका घर है. थुकने पर जुर्माना वसूलना तो पहले से ही चल रहा है. लेकिन ये पूरी तरह कारगर नहीं था. अब हमने प्लाईंग स्क्वाड बनाए हैं, जो हर गली नुक्कड़ पर खड़े रहते हैं. अगर कोई थूकता है तो उससे जुर्माना तो वसूलते ही हैं. साथ ही उससे थूक भी साफ करवाते हैं.
वैसे तो 150 रुपए जुर्माना देने के लिए भी लोग फ्लाईंग स्कॉड से भिड़ जाते हैं. लेकिन इन फ्लाइंग स्क्वायड की संख्या बढ़ा दी गई है. एक स्क्वायड में दो से ज्यादा लोग शामिल होते हैं. वह रास्ते पर जाने वाले लोगो की निगरानी करते हैं. पुणे मे रहने वाले निरंजन भट इसे एक कारगर कदम मानते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता श्यामला देसाई का कहना है कि कई बार मुहिम छिड़ी और बंद हो गई. कुछ दिनो कर ऐसी मुहिम चलती है, लेकिन गौर करने वाली बात है की मनपा इस वक्त पिछे कई दिनो से यह मुहिम छिडी हुई है. पुणे शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की ओर यह एक पहला कदम माना जा रहा है. पुणे मनपा के इस मुहिम को अच्छा सहयोग मिलने का दावा मनपा द्वारा किया जा रहा है.
