पुर्तगाल और स्पेन में भीषण आग से 31 की मौत

लिस्बन: उत्तरी और मध्य पुर्तगाल और स्पेन में पिछले 24 घंटों के दौरान जंगलों में लगी आग से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।  पुर्तगाल में जहा 27 लोगों की जान चली गई वहीं वहीं स्पेन में कुछ लोगों द्वारा जंगल में लगाई गई आग ओफेलिया तूफान से और भड़क गई और इसमें 4 लोगों के मारे जाने की खबर है।

पुर्तगाल में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने आपातकाल का ऐलान किया है।  देश के मध्य और उत्तरी इलाके में 20 जगहों पर लगी बड़ी आग से करीब 4,000 दमकलकर्मी जूझ रहे हैं।देश की राष्ट्रीय असैन्य सुरक्षा एजैंसी ने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है। रविवार को औसत से ज्यादा तापमान और साल के शुरू से महसूस किए जा रहे सूखे के समेकित प्रभाव से करीब 520 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

पुर्तगाल की सीमा से सटे पश्चिमोत्तर स्पैनिश क्षेत्र गलीशिया में अधिकारियों ने आग लगने की करीब 17 घटनाओं की वजह आगजनी बताया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. क्षेत्रीय सरकार के प्रमुख अलबर्टो नूनेज फीइजू ने कहा कि यह पूरी तरह इरादतन, पूर्वनियोजित आग हैं, ये उन लोगों ने लगाई जो ये जानते थे कि वे क्या कर रहे हैं।

Leave a Reply