पुलिस थाना में आरोपी का जन्मदिन, मुंबई पुलिस के दो पीएसआय और दो हवालदार निलंबित

मुंबई। मुंबई के भांडुप पुलिस थाना में एक आरोपी का जन्मदिन मानना चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जोन सात के पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह ने भांडुप पुलिस थाना के दो पुलिस उपनिरीक्षक तथा दो हवलदार को निलंबित कर दिया. बता दें कि २३ जुलाई को आरोपी आयान खान का भांडुप पुलिस थाना में बर्थडे मनाते चार पुलिस अधिकारी वीडियो में आ गए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह ने इसकी जांच की आदेश दिए और जांच में दोषी पाए जाने पर उपायुक्त सिंह ने दो पुलिस उपनिरीक्षक तथा दो हवलदार को पुलिस सेवा से निलंबित कर दिया.
