पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

शकील अहमद ने सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।
    अहमद को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।
    उन्होंने बिहार में यूपीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
    मधुबनी से टिकट नहीं मिलने पर अहमद ने वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है। बता दें अहमद को कांग्रेस से उस वक्त निष्कासित कर दिया गया था जब उन्होंने बिहार में लोकसभा चुनाव में यूपीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर शकील अहमद ने वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। उन्होंने कहा था, "मैंने कल मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं राहुल गांधी को इस्तीफा भेज रहा हूं।"
 
दरअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में चली गई थी। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे।

 

Leave a Reply