पूर्व क्रिकेटर कांबली गिरफ्तार 

मुंबई । टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अपने कारनामों के कारण हमेशा विवादों में रहे हैं। अब कांबली को अपनी बांद्रा सोसायटी में शराब पीकर गाड़ी चलाने और पास से गुजर रही एक कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हालांकि इसके तत्काल बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। कांबली को बांद्रा सोसाइटी के एक निवासी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से कथित तौर पर बहस भी की थी। इससे पहले भी कई बार वह विवादों के कारण कानूनी शिकंजे में आये थे। 
कांबली ने भारत की ओर से 17 टेस्ट और 104 एकदिवसीय मैच खेले थे और अपने विवादास्पद रवैये के कारण ही उनका करियर भी अधिक नहीं चला। मुंबई के इस बल्लेबाज ने 1991 में भारत की ओर से  पदार्पण किया और अक्टूबर 2000 में अपना आखिरी मैच खेला था। 
 

Leave a Reply