पूर्व सीएम डॉ. रमन और जोगी को सेक्टर दस चौक पर फुंके पुतला

भिलाई । नान घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नाम आने  और अंतागढ उपचुनाव कांड में डॉ. रमन सिंह और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का नाम आने पर जगह जगह कांग्रेसी इन दोनो नेताओं का पुतला फंूक रहे है। इसी तारतम्य में आज सेक्टर दस चौक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं एमआईसी मेंबर सुभद्रा सिंह तथा युकां नेता अंकुश पिल्ले सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसियों एवं युकांईयों ने डॉ. रमन सिंह और अजीत जोगी का पुतला फूंके और उनके विरोध में जमकर नारे लगाये।

Leave a Reply