पेटीएम ने बताया, 6 माह में डिजिटल सोने के लेनदेन में 27 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की 

नई दिल्ली । भारत के घरेलू डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म पेटीएम ने घोषणा की है, कि उसने पिछले छह महीनों के दौरान डिजिटल सोने के लेनदेन में 27 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष की शुरूआत के बाद से, नए उपयोगकर्ताओं में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है और एवरेज ऑर्डर मूल्य में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके साथ, प्लेटफॉर्म पर कुल लेनदेन की मात्रा 5000 किलोग्राम के माइलस्टोन को पार कर गई है। कंपनी ने अब पेटीएम गोल्ड सर्विसेज को पेटीएम मनी प्लेटफॉर्म पर बढ़ा दिया है, जिससे उपयोगकर्ता किसी भी दो प्लेटफॉर्म पर डिजिटल सोना खरीद और बेच सकते हैं। कंपनी ने अपने हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन प्रोडक्ट फीचर को लांच करने की भी घोषणा की है, जिसमें यूजर अपने एप पर एक बार में 1 करोड़ रुपये तक का पेटीएम गोल्ड खरीद पाएंगे। पहले, उपयोगकर्ताओं के लिए सिंगल ट्रांससेशन में केवल 2 लाख रुपये तक का सोना खरीदना संभव था, इस बदलाव के साथ, उपयोगकर्ता पूरी तरह से सहज और पारदर्शी तरीके से अधिक मात्रा में गोल्ड खरीद सकते हैं।
पेटीएम ने ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज कर अब तक प्लेटफॉर्म पर 73 मिलियन से अधिक लोगों ने पेटीएम गोल्ड खरीदा है। इनमें से लगभग 40 फीसदी खरीददार छोटे शहरों और कस्बों से हैं, जो दर्शाता है कि अब देश भर में लोग डिजिटल सोने को एक गंभीर निवेश विकल्प के रूप में मान रहे हैं। यह इस तथ्य से और पुष्ट होता है कि इस वर्ष की अक्षय तृतीया ने पिछले वर्ष की तुलना में 2.57 प्रतिशत की बिक्री की है।
एकीकृत निवेश मंच के रूप में अपनी साख को ध्यान में रखते हुए, पेटीएम मनी अब उपयोगकर्ताओं को सोने की खरीद और बिक्री की अनुमति देगा, जिससे वे अपने निवेश प्लान को और नियंत्रण कर सकते है। डिजिटल गोल्ड नागरिकों को उनकी पसंद की राशि में खरीदारी करने का अधिकार देता है, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, जिससे उन्हें अपनी निवेश योजना को कैलिब्रेट करने में मदद मिलती है। इस प्रोडक्ट के लिए हमारे पास बड़ी योजनाएं हैं और निकट भविष्य में डिजिटल सोने के लिए प्रमुख प्रस्ताव और प्रचार हो सकता है।

Leave a Reply