पैदल यात्री पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई के महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास कल रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार पैदल यात्री के ऊपर चढ़ गयी। हादसे में पैदल यात्री राजेंद्र कुमार की मौत हो गई, ये व्यक्ति सब्जी खरीदने जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कार के ड्राइवर चैतन्य अडानी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

हाजी अली रोड पर सिग्नल के बाद चैतन्य की मर्सिडीज महालक्ष्मी स्टेशन पर दूसरी कार को ओवरटेक करके जा रही थी, उसी समय चैतन्य अडानी का कार के ऊपर नियंत्रण समाप्त हो गया, जिससे सड़क पर चल रहा राजेंद्र कुमार कार की चपेट में आ गया।

Leave a Reply