पैराग्लाइडिंग निर्देशक बन दें लोगों को सही प्रशिक्षण व मार्गदर्शन 

आजकल साहसी खेलों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में पैराग्लाइडिंग के प्रति अलग ही क्रेज देखा जा रहा है, जिसके कारण पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर होना बेहद जरूरी है। एक पैराग्लाइडिंग निर्देशक का मुख्य काम आम लोगों से लेकर टूरिस्ट को सही तरह से प्रशिक्षण व मार्गदर्शन प्रदान करना।
अधिकांशत: जब भी लोग गर्मियों की छुटि्टयां मनाने कहीं पहाडी क्षेत्रों में जातें हैं तो वे कुछ अलग और रोमांचक करना चाहते हैं। ऐसे में उनके मन में सबसे पहले पैराग्लाइडिंग करने का ख्याल आता है। लोगों के मन में भले ही जमीन से कई फुट ऊपर उड़ने की चाहत हो, परंतु इसको बिना निर्देशक की मदद के नहीं किया जा सकता। ये प्रोफेशनल्स होते हैं, जो आम लोगों को भी कुछ ही देर में आसमान में उड़ने के लिए प्रशिक्षित करते हैं। जिससे लोगों को कुछ रोमांचक करने की चाहत बढ़ जाती है। इसके लिए पैराग्लाइडिंग निर्देशक की आवश्यकता भी अधिक महसूस की जाने लगी है। तो जानते हैं इस क्षेत्र के बारे में−
क्या होता है काम
आजकल लोगों के मन में पैराग्लाइडिंग के प्रति अलग ही क्रेज देखा जा रहा है, जिसके कारण पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर होना बेहद जरूरी है। एक पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर का मुख्य काम आम लोगों से लेकर टूरिस्ट को सही तरह से टेनिंग व गाइडेंस प्रदान करते हैं। वह उन्हें छोटी से छोटी बारीक बातों की भी जानकारी देते हैं ताकि आम पैराग्लाइडर के साथ कोई अनहोनी घटना न हो। वह ग्राउंड लेवल से लेकर 100 फुट से 1000 फुट तक उंचाई में उड़ने का अभ्यास कराते हैं। कुछ नए पैराग्लाइडर काफी डरते हैं, ऐसे में उनके मन से डर निकालने का काम भी एक पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर का ही होता है। 
 

Leave a Reply