पॉर्न देखने के आदी बेटे ने 46 वर्षीय मां का किया रेप

पालनपुर। गुजरात के बनासकांठा स्थित पालनपुर में बलात्कार का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने ही अपनी 46 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जानकारी दी कि रोहन (बदला हुआ नाम) ने यह कबूल किया है कि उसने दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि उसकी मां जब सो रही थी तब दुष्कर्म किया। रोहन ने बताया कि जब उसकी मां सो रही थी तभी वो उनके कमरे में पानी पीने के बहाने से गया और उन पर जबरदस्ती की। उसने गुरुवार की सुबह 1 बजे रेप करने से पहले मां का गला भी घोटने की कोशिश की।
पुलिस ने कहा कि महिला की ओर से शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन उसके पड़ोसियों को लगा कि उनका आपसी झगड़ा हो रहा है। पुलिस ने जानकारी दि कि रोहन पॉर्न फिल्में देखने का आदी थी। कई बार वो अपनी मां और 20 वर्षीय बहन के सामने भी मोबाइल पर पॉर्न कंटेंट देखता था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि इससे पहले भी रोहन उससे कई बार संबंध बनाने के लिए कह चुका है।
महिला ने कहा यह घटना होने के बाद वो गहरे सदमे में चली गई। हालांकि उसने हिम्मत करते हुए अपने पति को बताया। उसके पति मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे को इस बात की जानकारी दी जो अहमदाबाद में रहता है। उसने सलाह दी कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाए। पुलिस सब इन्सपेक्टर एसएम रबरी ने कहा कि रोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने महिला और आरोपी का मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। रोहन को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 और 504 के गिरफ्तार किया गया है।
