पोलोसाक पुरुष टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली मैच अधिकारी बनी  

ऑट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक किसी  पुरुष टेस्ट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली मैच अधिकारी बन गयी हैं।  पोलोसाक ने यह उपलब्धि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां शुरु हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान में उतरते ही हासिल की। 
न्यू साउथ वेल्स की 32 साल की पोलोसाक को मैच में चौथे अंपायर की भूमिका मिली है। वहीं दो पूर्व तेज गेंदबाज पॉल रिफेल और पॉल विल्सन मैदानी अंपायर की भूमिका निभाएंगे जबकि ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड तीसरे (टेलीविजन) अंपायर होंगे। इसके अलावा डेविड बून मैच रेफरी होंगे। टेस्ट मैचों के लिए आईसीसी के नियमों के अनुसार, चौथे अंपायर को घरेलू क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपने आईसीसी अंपायरों के अंतरराष्ट्रीय पैनल में से नियुक्त किया जाता है। 
पोलोसाक इससे पहले पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर भी रही हैं। पोलोसाक ने साल 2019 में नामीबिया और ओमान के बीच विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो के मैच में अंपायरिंग की थी। इतना ही नहीं पोलोसाक 2017 में ऑस्ट्रेलिया में पुरुषों के घरेलू लिस्ट ए मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर भी हैं। 
 

Leave a Reply