प्रणति को पसंदीदी लोगों के साथ काम करने का मिला मौका

मुंबई । अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने अपनी आगामी वेब सीरीज पेंटहाउस की शूटिंग पूरी कर ली है। इस शो में उन्होंने उन लोगों के साथ काम किया, जिन्हें वह बचपन से देखा और पंसद करती थी। वह कहती हैं कि थ्रिलर श्रृंखला ने उन्हें उन लोगों के साथ काम करने का मौका दिया, जिन्हें वह बचपन से देखा और पसंद किया करती थीं। इस सीरीज को अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशति किया गया है। प्रणति ने कहा कि "मैंने उनलोगों के साथ काम किया, जिन्हें मैं स्क्रीन पर एक बच्ची के रूप में देखा करती थी। यह आश्चर्यजनक था। हमारे निर्देशक, अब्बास-मस्तान, मेरे सह कलाकार- हर कोई बहुत विनम्र थे। सभी की एक यूनिक पर्सनैलिटी है।" अपनी भूमिका को लेकर अभिनेत्री ने कहा, "वह विद्रोही है, अकेली है। यह मेरे चरित्र के बारे में थोड़ी सी जानकारी है। मैं कुछ अफरा-तफरी का कारण बनूंगी, बस इतना ही कह सकती हूं।" इस शों में श्रृंखला में बॉबी देओल और अर्जुन रामपाल, मौनी रॉय, लारिसा बोन्सी और शरमन जोशी भी हैं। बता दें कि प्रणति ने हाल ही में एक गायक-संगीतकार के रूप में अपनी पहले सिंगल 'तेरा मुस्कुराना' के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखा है।
