प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की चर्चाएं शुरू

जयपुर । प्रदेश कांग्रेस में भावी बदलावों को लेकर सुगबुगाहट तेज है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के बयानों के बाद यह लगने लगा है कि संगठनात्मक चेंज जल्द होगा! पीसीसी में चर्चाएं शुरु हो चुकी है कि अगला पूर्णकालिक अध्यक्ष कौन होगा दो कैम्पों के बीच समन्वय आधारित फार्मूला निकालने की भी तलाश है, जिससे दो खेमों को बैलेंस किया जा सके सचिन पायलट कैम्प से बगावती तेवरों के भी संकेत, लिहाजा राजस्थान में आलाकमान संभल कर भावी निर्णय करेगा। 
पायलट का संगठनात्मक सफर सुनहरा रहा बतौर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उन्होंने सफल पारी खेली और कांग्रेस सत्ता तक पहुंची वो खुद भी राज्य के उप मुख्यमंत्री बने सत्ता और संगठन दोनों जगह रह कर दोनों ही पदों का निर्वहन कर पाना आसान नहीं है। कांग्रेस आलाकमान की भी यहीं सोच है कि एक पद एक व्यक्ति ही संभाले यही कारण है कि सचिन पायलट के उत्तराधिकारी की तलाश शुरु हो गई है भावी निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर पूर्णकालिक अध्यक्ष की बात भी उठने लगी है, लेकिन पीसीसी के गलियारों में ये भी सवाल गूंज रहे कि क्या दोनो पद पर नहीं रहेंगे सचिन पायलट। हालांकि कहा जा रहा है कि मंतव्य बता दिया गया है लिहाजा अब चल रहा समन्वय आधारित समाधान निकालने का प्रयास, संभव है आलाकमान इस बारे में बुला कर बातचीत करें। दिल्ली के सूत्र ये भी कह रहे है कि खुद की लॉबिग करने के कारण आलाकमान ने नाराजगी जताई है ये अलग बात है कि पायलट के अलावा दूसरे युवा चेहरों ज्योतिरादित्य सिधिया और मिलिंद देवडा ने सियासी मैदान में ताल ठोकी लिहाजा कहा ये भी जा रहा है कि फिलहाल राजस्थान में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू नहीं होगा। इन सारे झगडो को देखते हुए विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव के बाद ही ये सिद्धांत लागू हो पायेगा।

Leave a Reply