प्रदेश में 1,52000 लोग पाबंद, 2000 हजार अवैध हथियार जब्त

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए राज्य निर्वाचन विभाग पूरी तरह से एक्शन के मोड पर आ गया है. किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रदेश में 1,52000 लोगों को पाबंद किया गया है. इसके अलावा डराने व धमकाने वाले 13,254 लोग चिन्हित किए गए हैं.
दूसरे राज्य से आने वाले असामाजिक तत्वों की राज्य में एंट्री बैन कर दी गई है. सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने करीब 200 नाके बनाए हैं. इनमें सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है. निरोधात्मक टीमों ने प्रदेशभर में कार्रवाई कर 42.50 करोड़ जब्त किए हैं. इसमें कैश, शराब, मादक पदार्थ और अन्य दूसरी सामग्री शामिल हैं.
कानून व्यवस्था पर नजर रखने वाली एजेंसियां हुईं सक्रिय
प्रथम चरण के मतदान का समय नजदीक आते ही निर्वाचन अधिकारियों के साथ साथ कानून व्यवस्था पर नजर रखने वाली एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार के निर्देश पर डीजी लॉ एंड ऑर्डर चुनाव के नोडल अधिकारी एमएल लाठर के नेतृत्व में गठित निरोधात्मक टीमों ने ऐसे व्यक्तियों की पहचान पूरी कर ली है, जो किसी न किसी तरीके से किसी के पक्ष या विरोध में मतदान कराने की कोशिश कर सकते हैं. इनमें कई लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां की गई हैं.
अब तक ये कार्रवाइयां की गई
अब तक कुल 42.50 करोड़ की (कैश, शराब, मादक पदार्थ) सामग्री जब्त
डराने-धमकाने वाले 1,5000 हजार लोग पाबंद
1,43000 हजार लाइसेंसी हथियार जमा
2000 हजार अवैध हथियार जब्त
2 करोड़ कैश जब्त
7 करोड़ मूल्य की 3 लाख लीटर अवैध शराब बरामद
5 करोड़ मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त
4 करोड़ मूल्य के सोना चांदी जब्त
2500 हजार किलो बारुद बरामद
