प्रदेश मे सामने आई दो दिल दहला देने वाली घटनाये

भोपाल। मध्यप्रदेश मे हाल ही में कटनी में ट्रेन में महिला पर सरेआम एसिड अटैक की घटना सामने आई थी। अभी ये मामला ठंड़ा भी नही हुआ था, कि अब अलीराजपुर और खंडवा मे दो दिल दहला देने वाली घटनाये सामने आई है। बताया गया है की आलीराजपुर में जहां दृष्टिहीन महिला के चेहरे और सीने पर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई, वही खंडवा में दो साल की मासूम बच्ची को चलती ट्रेन से मरने के लिए फेंक दिया गया। दोनों घटनाओं मे फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानाकरी के अनुसार पहली घटनरा अलीराजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेजा की है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने खाट पर सो ही दृष्टिहीन महिला के चेहरे और सीने पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग की चपेट मे आई बेबस महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन आए और जैसै तैसे पानी डालकर आग बुझाई। घटना में महिला का चेहरा और सीना बुरी तरह से झुलस गया। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले मे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वही दूसरा मामला खंडवा से सामने आया है। जहां दो साल की मासूम को चलती ट्रेन से मरने के लिए फेंक दिया बया, गनिमत रही की वह ट्रैक पर जा गिरी और बच गई हालांकि इस हादसे में उसे गंभीर चोटे आई है, और करीब दस टांके लगे है। घटना का खुलासा तब हुआ जब जिले से 3 किमी दूर आबना नदी के पास ट्रैक किनारे खून से लथपथ पड़ी 2 साल की बालिका को चाबीमैन ने देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना डायल 100 को दी जिसके बाद उसे अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। बताया गया है की हादसे मे मासूम के सिर में 10 टांके आए है। जीआरपी अधिकारियो का कहना है कि बालिका के माता-पिता की तलाश की जा रही हैं। उसे फेंका या वह गिर गई, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हालाकी शुरुआती जांच में बच्ची को जानबूझकर ट्रेन से फेंके जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गोरतलब है की इससे पहले कटनी से सनसनीखेज मामला सामने आय़ा था जहां चलती ट्रेन में एक युवक ने कटनी के साउथ स्टेशन में जबलपुर अम्बिकापुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला के ऊपर एक अज्ञात युवक के द्वारा तेजाब फेका गया था। जिसमे महिला पूरी तरह से तेजाब से जल गई थी। वही ट्रेन में बैठे अन्य यात्री में तेजाब की चपेट में आ गए थे। इसके बाद जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस ने पीड़ित महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था।
