प्रद्युम्न मर्डर केस में आया नया मोड़, पढ़ें, हत्या से जुड़े 10 बड़े FACTS

गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशलन स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बताया है प्रद्युम्न की हत्या स्कूल के ही एक छात्र ने की है। सीबीआई के मुताबिक आरोपी छात्र ने स्कूल की परीक्षा और पेरेंट्स-टीचर मीटिंग टालने के लिए प्रद्युम्न की हत्या की।  आरोपी छात्र 11वीं क्लास में पढ़ता है। सीबीआई ने इसे कल रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। आज इसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

केस की 10 बड़े Facts :

1.छात्र को अगले तीन दिन तक बाल सुधार गृह में रखा जाएगा। इस दौरान सीबीआई, छात्र से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सवाल-जवाब करेगी। सीबीआई और छात्रों से भी इस केस के बारे में पूछताछ करेगी।

2. अब तक की इन्वेस्टिगेशन में पाया गया है कि छात्र का पिछले एक साल से मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। छात्र को ज्यादा गुस्सा आने की शिकायत है।

3.सीबीआई का कहना है कि छात्र ने किसी को मारने की योजना पहले से ही बना रखी थी। लेकिन उसने अपना टारगेट डिसाइड नहीं किया था। प्रद्युम्न उस वक्त टॉयलेट से बाहर आ रहा था और वो छात्र की साजिश का शिकार हो गया।

4. चार छात्रों और स्कूल के टीचर ने सीबीआई को बताया कि उन्होंने मर्डर होने की कुछ दिन पहले छात्र के पास चाकू देखा था। सीबीआई को भी टॉयलेट से वही चाकू बरामद हुआ है जिसके बारे में स्कूल के टीजर ने बताया है। हालांकि इस बात की जांच भी की जा रही है कि अगर टीचर ने छात्र के पास चाकू देखा था तो स्कूल ने इसपर कुछ एक्शन क्यों नहीं लिया। 

5. मर्डर से पहले, छात्र ने अपने दोस्तों से कहा था कि वो पढ़ाई की चिंता ना करें क्योंकि एग्जाम स्थगित हो जाएंगे। स्कूल के रिकॉर्ड में भी छात्र की इमेज एक अच्छे स्टूडेंट की नहीं है। 

6. छात्र के पिता ने कहा कि उन्हें कल आधी रात में बताया गया था कि उनके बेटे को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पिता का कहना है कि उनके बेटे ने कोई क्राइम नहीं किया। बल्कि उसने जब टॉयलेट में प्रद्युम्न की बॉडी देखी तो उसने माली और टीचर को इस बारे में सूचना दी। वो पूरे दिन स्कूल में ही रुका रहा, और ना ही उसके कपड़ों पर खून का कोई धब्बा नजर आया था।

7. बता दें कि इससे पहले स्कूल के बस कंडक्टर ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसने प्रद्युम्न का मर्डर किया था। सीसीटीवी फुटेज में प्रद्युम्न के मर्डर के कुछ देर पहले की बस कंडक्टर को टॉयलेट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। बस कंडक्टर अशोक ने स्वीकार किया था उसने प्रद्युम्न का शारीरिक शोषण करने का बाद उसकी हत्या कर दी थी। फिल्हाल सीबीआई सिर्फ छात्र से पूछताछ कर रही है।

8. 8 सितंबर को गुड़गांव के रेयान स्कूल में पढ़ने वाले सात साल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या हुई थी। धारदार हथियार से गला रेंतकर प्रद्युम्न की हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में प्रद्युम्न टॉयलेट से बाहर रेंगकर आता हुआ नजर भी आ रहा था।

9. प्रद्युम्न के पिता ने स्कूल प्रशासन पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया था। साथ ही उनका कहना था कि वो नहीं मान सकते की बस कंडक्टर ने प्रद्युम्न की हत्या की है। 

10. इस हत्या के बाद ना सिर्फ गुड़गांव में बल्कि पूरे देश में गुस्से का महौल था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए हरियाणा सरकार ने केस की जांच सीबीआई के हवाले कर दी थी।

Leave a Reply