प्रयागराज में एक बुजुर्ग पर फावड़े और सरिये से किया वार, मौत

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरु कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फावड़े और सरिया से सिर पर प्रहार करके हत्या की गई है। मृतक की पहचान 65 साल के प्यारे लाल यादव के रुप में हुई। बुजुर्ग की हत्या की परिजनों और ग्रामीणों की जानकारी बुधवार सुबह हुई। इस संबंध में एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 3 संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद सहित सभी एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है।
