प्राइवेट लैब में अब RT-PCR जांच 700 और एंटीजन टेस्ट 300 रुपए में;

प्राइवेट लैब में अब RT-PCR जांच 700 और एंटीजन टेस्ट 300 रुपए में; घर बुलाकर सैंपल देने पर 200 रु. एक्स्ट्रा लगेंगे
 

मध्यप्रदेश सरकार ने जांच को लेकर राहत प्रदान की
प्राइवेट लैब को ये दरें अपने यहां चस्पा करनी होंगी

मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना जांच कराने वालों के लिए सोमवार को राहत प्रदान की है। सरकार ने 1200 रुपए में होने वाली कोेराेना जांच की दर घटा दी है। अब लोग निजी लैब में 700 रुपए RT-PCR टेस्ट करवा सकेंगे। हालांकि घर से सैंपल कलेक्शन के लिए 200 रुपए अलग से देने होंगे। खास बात है कि इसमें सैंपल कलेक्शन, ट्रांसपोर्ट शुल्क, कंज्यूमेबल और पीपीई किट समेत सभी शुल्क शामिल हैं। वहीं, एंटीजन टेस्ट के लिए 300 रुपए निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि पहले निजी लैब में RTPCR टेस्ट के 1200 रुपए लगते थे। वहीं, सरकारी में ये सुविधा मुफ्त मिल रही है।

आदेश में यह सब…

मप्र में अब RTPCR से कोविड टेस्ट का सैंपल कलेक्शन प्रयोगशाला में किया जाता है, तो जांच शुल्क 700 रुपए प्रति मरीज लिया जाएगा। सैंपल कलेक्शन घर जाकर लेने पर 200 अलग से देने होंगे। इसमें सैंपल कलेक्शन, ट्रांसपोर्ट शुल्क, कंज्युमेबल, पीपीई किट सहित सभी अन्य शुल्क शामिल हैं।
Rapid Antigen Test से कोविड जांच अस्पताल या प्रयोगशाला में करने पर 300 प्रति मरीज लिया जाएगा। घर जाकर सैंपल कलेक्शन करने पर 200 अलग से देने होंगे। इसमें सभी प्रकार के शुल्क शामिल होंगे।
सैंपल लेते समय ही संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर आर.टी.पी.सी.आर. ऐप पर अपलोड किया जाएगा। उनकी जानकारी को गोपनीय रखना होगा।
कोविड की जांच रिजल्ट राज्य सरकार और आईसीएमआर के साथ समय पर आईसीएमआर, पोर्टल पर साझा करते करने के साथ ही आरटीपीसीआर ऐप पर भी अपलोड करना होगा।
जांच रिजल्ट संबंधित मरीजों को तत्काल उपलब्ध करना होगा। इसके साथ ही पॉजिटिव आने पर सीएमएचओ और आईडीएसपी सेल को भी जानकारी देना होगी।
प्राइवेट लैब के साथ ही अस्पतालों के जांच से संबंधित डाटा संभालकर रखना होगा। साथ ही, अस्पताल और प्रयोगशाला में निर्धारित दर को चस्पा करना जरूरी है।
प्राइवेट लैब और अस्पतालों में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति होना जरूरी है।
नए दर को लेकर जारी किए गए आदेश की कॉपी।
नए दर को लेकर जारी किए गए आदेश की कॉपी।
अक्टूबर 2020 में जांच दर 1200 रुपए की थी
मप्र में अक्टूबर 2020 में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट की दरें कम कर 1200 रुपए तय की थी। रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोविड-19 के संक्रमण की जांच दर 900 रुपए तय की थीं। यदि सैंपल मरीज के घर जाकर लिया जाता है, तो इसमें 200 रुपए का अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है। अक्टूबर के बाद मप्र ने इन दरों को संशोधित नहीं किया था, जबकि कई राज्यों ने इसमें संशोधन कर दिया था। इसकी एक वजह थी कि सरकार खुद अब निजी लैब में सैंपल जांच के लिए नहीं भेज रही थी, वह मेडिकल कॉलेजों में ही जांच करा रही थी। इसके लिए सरकार को अलग से भुगतान नहीं करना था। पहले सरकार निजी लैब से जांच करा रही थी, तो वह दर भी तय कर रही थी। अभी सबसे कम दर ओडिशा में हैं, पर केवल 400 रुपए में कोरोना की जांच हो रही है।

Leave a Reply