प्रियंका, शिल्पा और दीपिका ने हासिल की उपलब्धियां  

प्रियंका चोपड़ा : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे सफल और 100 इंस्पिरेशनल (प्रेरक) महिलाओं में शामिल की गयी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराया है और इसी वजह उन्हें बड़े मंचों पर सम्मान भी मिला है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रिंयका का नाम एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल किया गया है। वेबसाइट ने फैशन, फूड, एंटरटेनमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ, कंटेंट क्रिएशन, ब्यूटी, म्यूजिक के क्षेत्र की महिलाओं को इसमें शामिल किया है। 
इसमें मनोरंजन वर्ग में प्रियंका का नाम शामिल किया गया है। 
शिल्पा शेट्टी : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा को साल 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दोनों को यह अवॉर्ड 'स्वच्छ भारत अभियान' के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मिला है। शिल्पा ने अवॉर्ड मिलने पर कहा, 'मैं यह अवॉर्ड पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। अपने देश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। जम हम अपना घर साफ रखते हैं तो देश का क्यों नहीं।'
शिल्पा ने आगे कहा, 'इस साल मैंने 480 पेड़ लगाए हैं। वैसे यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि हम सिर्फ अभी के लिए नहीं बल्कि भविष्य के बारे में भी सोचें। स्वच्छता दिमाग से शुरू होती है।'
शिल्पा की पेशेवर जिंदगी की बात करें तो जल्द ही वह 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। प्रियदर्शन द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में परेश रावल, मीजान जाफरी लीड रोल में हैं। इसके अलावा शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शिल्पा के साथ अभिमन्यु और शिर्ले लीड रोल में हैं।
दीपिका पादुकोण :  
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दीपिका को दावोस में होने वाली वार्षिक बैठक में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दीपिका को मानसिक सेहत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर क्रिस्टल अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है। दीपिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है।
सम्मान मिलने के बाद दीपिका ने कहा कि अवसाद और तनाव के बारे में लोग खुलकर बात नहीं करते हैं लेकिन इसको भी दूसरी बीमारियों की तरह ही समझना चाहिए। इसका भी इलाज हो सकता है। वहीं दीपिका ने सार्वजनिक मंच पर अपने अवसाद के अनुभव भी साझा किये। दीपिका ने कई सालों तक अवसाद के साथ अपनी लड़ाई के बारे में बात की, जो वर्ष 2014 में शुरू हुई जब उन्होंने अक्सर हार मानने के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि उनके अपने संघर्ष ने उन्हें मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। 
 

Leave a Reply