प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में पिछले 15 सालों से मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बादशाहत कायम

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की कार सुजुकी स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। कंपनी ने 2005 में सुजुकी स्विफ्ट लांच किया गया था। पिछले 15 सालों से यह प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में टॉप पर बनी हुई है। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद पिछले साल इसकी 160700 यूनिट बिकी। इस मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि स्विफ्ट पिछले 15 सालों से प्रीमियम हैचबैक सेंगमेंट में बेस्ट सेलिंग कार है। अब तक इसकी 23 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद पिछले साल इसकी 160700 यूनिट बिकी और यह कैलेंडर वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हमें उम्मीद है कि यह कार भविष्य में कई और उपलब्धियां हासिल करेगी। अपनी स्पोर्टी लुक, ग्लोबल स्टाइल और शानदार इंजन परफॉरमेंस के कारण मारुति सुजुकी स्विफ्ट पिछले कई सालों से युवा ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। यह तीन बार इंडियन कार ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाली अकेली कार है। स्विफ्ट के 53 फीसदी से अधिक ग्राहक 35 साल से कम उम्र के हैं।
