फतेहाबाद में चार लोगों की हादसे में मौत, झज्‍जर में बस-ऑटो की टक्‍कर में महिला मरी

फतेहाबाद जिले के दरियापुर व डिंग के बीच एक बलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार एक ही परिवार के चार लोेेगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में दो बच्‍चे शामिल हैं। चा लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर झज्‍जर में सवारियों से भरा एक ऑटो हरियाणा रोडवेज की बस से पीछे से टकरा गया। इससे एक महिला की मौत हो गई।

फतेहाबाद जिले के दरियापुर व डिंग के बीच  स्थित लाली होटल के पास बुधवार तड़के करीब ढाई बजे बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। टक्कर लगते ही बलेरो गाड़ी पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा के समय होटल में मौजूद लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

गाड़ी में आठ लोग सवार थे। चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दो बच्चों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी को तोड़कर चारों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौक पर पहुंच गई। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के गांव जोधका निवासी दीपक के परिवार में राजस्थान के गांव पिलानी में मंगलवार को लड़की की शादी थी। इसमे भाग लेने दीपक अपने दोस्त 38 वर्षीय वेद गोयल, अपने नौ वर्षीय बेटा निखिल, 10 वर्षीय भतीजी रिया, विक्की, ममता पत्नी हकीकत, हेमगीरी व उसकी लड़की दीक्षा के साथ बोलेरो गाड़ी में  पिलानी गया था।  रात को शादी के बाद वे अपने गांव लौट रहे थे।

तड़के करीब ढाई बजे जैसे ही दरियापुर व डिंग के बीच स्थित लाली होटल के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े डंपर में जा टकराई। बताया जा रहा है कि गाड़ी को वेद गोयल चला रहा था। वहीं उसके पास दीपक भी बैठा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बड़ा धमका हुआ। होटल में बैठे लोग मौके पर पहुंचे और बोलेरो गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला। 
हादसे में दीपक, वेद गोयल, निखिल व रिया की मौके पर ही मौत हो गई। ममता, हेमगीरी व उसकी लड़की दीक्षा और विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों घायलों को पहले नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। शवोें का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शवगृह में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर झज्जर के गांव गिरावङ के नजदीक ऑटो को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो आगे जा रही हरियाण रोडवेज की बस से टकरा गई। ऑटो बुरी तरह के बस के पीछे वाले हिस्‍से में फंस गया। इससे ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई और 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल से उपचार दिए जाने के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया।

Leave a Reply