फतेहाबाद में बंदरों का आतंक, कई लोगों को काटा, घरों में रखे सामान को पहुंचाया नुकसान

फतेहाबाद. हरियाणा के फतेहाबाद (Fatehabad) जिले के गांव अंकावाली के ग्रामीण इन दिन बंदरों के आतंक से परेशान है. बंदरों (Monkeys) का झुंड पूरा दिन गांव में आतंक मचाये रखता है. ग्रामीणों खासकर बुजुर्ग और बच्चे बंदरो से आतंकित नज़र आ रहे है है. ग्रामीण के अनुसार बन्दरों की बड़ी टोली पहले नहर के किनारे पेड़ो पर रहती थी, मगर कुछ दिनों से बंदरो ने गांव को अपना निशाना बनाया हुआ है.

बंदरो की टोली बेखौफ होकर घरों में घुस जाती है और घरों में रखे समान को नुकसान पहुंचाती है. ग्रामीणों ने बताया कि जब बंदरो को भगाने के लिए ग्रामीण प्रयास करते है तो हिंसक बंदर उन्हें काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं. अब तक गांव में दर्ज़न भर से अधिक लोगो को बंदर जख्मी कर चुके हैं. ग्रामीणों में प्रशासन से इन बंदरो के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की है.

परेशान ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों का झुंड पूरा दिन गांव में आतंक मचाये रखता है. ग्रामीणों ने बताया कि खासकर बुजुर्ग और बच्चे बंदरो से आतंकित नज़र आ रहे है. ग्रामीण के अनुसार बन्दरों की बड़ी टोली पहले नहर के किनारे पेड़ो पर रहती थी, मगर कुछ दिनों से बंदरो ने गांव को अपना निशाना बनाया हुआ है. बंदरो की टोली बेखौफ होकर घरों में घुस जाती है. बंदर घरों में रखे समान को नुकसान पहुंचाती है. जब बंदरों को भगाने के लिए ग्रामीण प्रयास करते है तो हिंसक बंदर उन्हें काटने के लिए दौड़ पड़ते है.
 

Leave a Reply