फिल्मसिटी में मनेगा उत्तराखंडी पर्व हरेला

मुंबई। आगामी 16 जुलाई को उत्तराखंडी पर्व हरेला मुंबई के फिल्मसिटी में मनाया जाएगा. 'उत्तरांचल उत्थान परिषद' के तत्वावधान में यह कार्यक्रम मंगलवार 16 जुलाई को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा होंगे. कार्यक्रम में उत्तराखंडी वाद्ययंत्रों ढोल-दमाऊ के साथ झोड़ा नृत्य आदि का भी आयोजन किया गया है. स्वरूप पोखरियाल, डॉ. राजेश्वर उनियाल, धर्मानंद रतूड़ी महाराज, रमण मोहन कुकरेती, बुद्धि बल्लभ देवली, राम सिंह घटाल, संजय बलोदी प्रखर, महेंद्र गुसाईं, महिपाल नेगी, दिनेश बिष्ट, प्रदीप जखमोला, जमन सिंह बिष्ट, एल.एन. बहुगुणा, सुरेंद्र बिष्ट, अविरल बेलवाल, खुशहाल सिंह रावत और रमेश शर्मा के प्रयासों से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है.
