फिल्म ’83’ के लिए स्पेशल डायट ले रहे रणवीर सिंह

मुंबई । इस दिनों बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म साल 1983 के वर्ल्ड कप में इंडियन क्रिकेट टीम की जीत आधारित है और इसमें रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही रणवीर ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाने के लिए रणवीर भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। यहां तक कि इस रोल के लिए वह स्पेशल डायट भी ले रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर इस समय हेवी प्रोटीन डायट पर हैं। वैसे तो रणवीर को इंडियन खाना पसंद है और इस समय उनकी डायट में अंडे और ऑइल में बनी फिश शामिल की गई है। बताया जा रहा है कि लंदन में 4 शेफ उनकी डायट को मॉनिटर कर रहे हैं। चूंकि रणवीर मीठा खाना भी पसंद करते हैं, इसलिए उनके खाने में अवकाडो मूस बनाया जाता है, जिसमें डार्क चॉकलेट चिप्स और अवकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, ऐमी विर्क, हार्डी संधु, जीवा, साहिल खट्टर, चिराग पाटिल, आदिनाथ कोठारे, धारिया कर्वा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
