फील्ड मार्शल करियप्पा को भारत रत्न मिलना चाहिए, वे भी इसके हकदार: आर्मी चीफ

नई दिल्ली.आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को भारत रत्न देने की मांग की। एक इवेंट में आर्मी चीफ ने कहा, ''अब वक्त आ गया है कि फील्ड मार्शल करियप्पा को भारत रत्न दिया जाए। अगर यह दूसरे लोग को मिल सकता है तो मेरी नजर में फील्ड मार्शल भी इसके हकदार हैं। उन्हें ये सम्मान न देने की कोई वजह नहीं है।'' बता दें कि अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद 1949 में करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। करियप्पा ने भारत-PAK वॉर को लीड किया…

– जनरल करियप्पा का जन्म 1899 में हुआ। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के अलावा 1947 में भारत-पाक युद्ध में भी भारतीय सेना को लीड किया। उन्हें 1986 में फील्ड मार्शल रैंक दी गई थी। इसके 6 साल बाद 1993 में बेंगलुरु के हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।

मार्शल कभी रिटायर नहीं होते हैं

– करियप्पा फील्ड मार्शल रैंक हासिल करने वाले दूसरे आर्मी अफसर थे। उनसे पहले सैम मानेकशॉ को यह रैंक मिल चुकी है। मार्शल कभी रिटायर नहीं होते, जिन्हें 5 स्टार रैंक मिलती है।

– भारत की तीनों सेनाओं में अब तक मार्शल रैंक हासिल करने वाले तीन अफसर हुए हैं। दो फील्ड मार्शल के अलावा एयरफोर्स में अजरन सिंह को 5 स्टार रैंक मिली थी। पिछले महीने ही उनका निधन हुआ।

Leave a Reply