फुटहा पहाड़ी पर सरकंडा क्षेत्र की दो महिलाओं की रक्तरंजित  लाश मिली

बिलासपुर । रतनपुर क्षेत्र के खैरखुंडी स्थित फुटहा पहाड़ी के ऊपर दो महिलाओं की रक्तरंजित लाश मिली है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं की पहचान कराई है।
मृतक महिलाएं बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली हैं। दोनों कोनी स्थित गुड़ाखू फैक्ट्री में काम करती थी। वे शुक्रवार की शाम पांच बजे काम खत्म कर घर जाने के लिए निकली थी।
इसके बाद वह घर नहीं पहुंची थी। इस पर परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने महिलाओं की लाश देखकर रतनपुर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं की पहचान कर परिवार वालों को घटना के संबंध में बताया है।
सरकंडा थाना क्षेत्र के साइंस कालेज डबरीपारा में रहने वाली अनीता सिंह पति संतोष व मुरुम खदान अशोक नगर में रहने वालीं शोभा पति शंकर सिंह कोनी के गुड़ाखू फैक्ट्री में काम करती थी।
शुक्रवार की सुबह वह घर से काम करने के लिए निकली थी। शाम पांच बजे तक दोनों फैक्ट्री में काम कर रही थी। काम खत्म करने के बाद वे घर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची थी।
शनिवार की सुबह खैरखुंडी के ग्रामीणों ने फुटहा पहाड़ी के ऊपर दोनों महिलाओं की लाश देखकर रतनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं की पहचान कराई। इसके बाद परिवार वालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
घटनास्थल की जांच करने पर पुलिस को स्कूटी की चाबी, आपत्तिजनक चीजें और महिलाओं का मोबाइल मिला है। पुलिस मोबाइल के डिटेल खंगाल रही है। वही साथ काम करने वाली महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
 

Leave a Reply