फुल टैंक लेवल पर पहुंचा भोपाल का बड़ा तालाब, खोले गए भदभदा के गेट

भोपाल. भोपाल में 24 घंटे में 84.2 मिमी यानि 3.3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। तीन साल में इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई। बड़ा तालाब का जलस्तर 0.80 फीट बढ़कर 1666 फीट हो गया। अब बड़ा तालाब काे फुल टैंक लेवल के लिए 0.80 फीट की जरूरत है। गुरुवार को शाम तक तालाब का लेवल 1665.20 फीट था। नगर निगम के अनुसार, अब तक हुई बारिश के चलते रात तक बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल तक भर जाने की संभावना है। 

बारिश को देखते हुए बड़े तालाब के निकट भदभदा बस्ती को अलर्ट कर दिया गया है और कंट्रोल रूम से कोलांस नदी पर नजर रखी जा रही है। जिससे तालाब में आ रहे पानी के लेवल को देखा जा सके। अगर दिन में सीहोर और बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में बारिश हुई तो भदभदा के गेट खोले जा सकते हैं। 

इसलिए राजधानी हो गई तरबतर 

जबलपुर से 75 किमी दूर बना मानसूनी सिस्टम गुरुवार रात जब सागर-दमाेह की ओर से आया ताे भाेपाल में इसने झमाझम बारिश कराई। इससे पहले इसी सिस्टम ने गुरुवार सुबह से शाम तक जबलपुर, अशाेकनगर, गुना समेत प्रदेश के ज्यादातर शहराें काे तर कर दिया। राज्य के 30 शहराें में भारी बारिश हुई। 

तीन साल में इस सीजन की सबसे ज्यादा बारिश 
वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि भाेपाल में गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे तक 84.2 मिमी (करीब 3.3 इंच) पानी बरसा। राजधानी में रात में करीब 3 घंटे तेज बारिश हुई। अगस्त के अभी 21 दिन बाकी हैं, लेकिन इस सीजन में अब तक भोपाल में 910 मिमी से ज्यादा बारिश हाे चुकी है। तीन साल बाद बारिश का आंकड़ा यहां तक पहुंचा है।

बड़ा तालाब : जलस्तर 1666 फीट पर पहुंचा 
बड़े तालाब का लेवल 0.80 फीट बढ़ गया है। शुक्रवार को तालाब का जल स्तर बढ़कर 1666.00 फीट हाे गया। यह फुल टैंक 1666.80 फीट हाेने में अब सिर्फ 0.80 फीट बाकी है। इसके कैचमेंट एरिया में हुई बारिश की वजह से काेलांस नदी 5 फीट पर बह रही है। 

हर दाे घंटे में 0.10 फीट बढ़ रहा जलस्तर : गुरुवार काे बड़े तालाब का जलस्तर 1666.30 फीट पर था। बुधवार-गुरुवार की रात हुई बारिश के बाद से इसका जलस्तर हर दाे घंटे में 0.10 फीट बढ़ रहा है। शुक्रवार दाेपहर 12 बजे जलस्तर 1666.0 फीट था, जाे 2 बजे 1666.10, दाेपहर 4 बजे 1666.20 अाैर शाम 6 बजे 1666.50 फीट हो गया।

आज से कम होगा बारिश का दौर , 14 से फिर तेज : वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि मानसूनी सिस्टम राजगढ़ के पास पहुंच गया है। इसके अागे जाकर कमजाेर होने की संभावना है। इससे बारिश में कमी आएगी। बंगाल की खाड़ी में 12 अगस्त काे नया सिस्टम बनने के संकेत हैं। इस कारण राजधानी अाैर प्रदेश में 14 अगस्त से फिर तेज बारिश के अासार हैं।  

Leave a Reply