फेवरेट ट्रैक्टर पर निकली सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मानसा के मूसा स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी गई। इस दौरान काफी गिनती में उनके समर्थक मौजूद थे तो वहीं राजनीतिक नेताओं ने भी संस्कार में हिस्सा लिया। उनके परिवार के सदस्याें का रो-रोकर बुरा हाल था।सिद्धू की मां अपने बेटे के चेहरे को बार-बार देख रही थी। वहीं उनके समर्थकों में पुलिस के खिलाफ रोष भी देखने को मिला। सिद्धू मूसेवाला की मृतक देह को मंगलवार को मानसा के सिविल अस्पताल से गांव में लाया गया। इससे पहले अस्पताल में उनके पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे के शव को पगड़ी भी पहनाई।यहां पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा भी पहुंचे। सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट ट्रैक्टर 5911 पर निकाली गई। अंतिम यात्रा के लिए मां ने आखिरी बार बेटे के बाल संवारे। यह देखकर वहां मौजूदा लोगों की आंखें भर आईं। मूसेवाला का उनके गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply