फैनी ने बदला कच्छ का वातावरण: नखत्राणा में तेज हवाओं के बाद बारिश

नखत्राणा. ओड़िसा में चक्रवात ने गुजरात का वातावरण एकदम से बदल गया। नखत्राणा में दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, फिर ओले गिरे।

दोपहर बाद बदल गया वातावरण
दोपहर 3 बजे के बाद अचानक ही तेज हवाओं के साथ धूल के बवंडर उठे। इसके बाद पूरा इलाका काले बादलों से घिर गया। कुछ ही मिनटों पर बेमौसम बारिश शुरू हो गई। इससे आसपास के इलाके भी अछूते नहीं रहे। बारिश के साथ ही ओले भी गिरे।

मौसम विभाग ने इसे थंडर स्टार्म बताया
अचानक बदले इस मौसम को मौसम विभाग ने थंडर स्टार्म एक्टविटी बताया। ऐसे हालात तब बनते हैं, जब गर्मी बढ़ जाती है और गर्म हवाओं को जब नमी मिलती है, तो बादल घने हो जाते हैं। तब ओले के साथ तेज हवाएं चलती हैं। यह परिवर्तन एक-डेढ़ घंटे के बाद मौसम पहले जैसा हो जाता है। मई महीने में होने वाली इस स्थिति को प्री-मानसून एक्टिविटी कहा जा सकता है।

Leave a Reply