फोर्ब्स टॉप 100 अमीर भारतीयों की लिस्ट में मुकेश अंबानी सबसे ऊपर

फोर्ब्स मैगजीन ने 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप पर हैं. उनकी संपत्ति करीब 38 बिलियन डॉलर आंकी गई है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी हैं, वहीं तीसरा स्थान हिंदुजा ब्रदर्स को हासिल हुआ है. अजीम प्रेमजी की संपत्ति करीब 19 बिलियन डॉलर है जबकि हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 18.4 बिलियन डॉलर आंकी गई है.

इस लिस्ट के अनुसार टॉप टेन रईस भारतीय हैं-
1. मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) संपत्ति- 38 बिलियन डॉलर
2. अजीम प्रेमजी (विप्रो) संपत्ति- 19 बिलियन डॉलर

3. हिंदुजा ब्रदर्स (अशेक लेलैंड) संपत्ति- 18.4 बिलियन डॉलर
4. लक्ष्मी मित्तल (अर्सिलोर मित्तल) संपत्ति- 16.5 बिलियन डॉलर
5. पल्लोनजी मिस्त्री (शपूर्जी पल्लोनजी ग्रुप) संपत्ति-16 बिलियन डॉलर
6. गोदरेज फैमिली (गोदरेज ग्रुप) संपत्ति- 14.4 बिलियन डॉलर
7. शिव नादर (एचसीएल टेक्नॉलजीज) संपत्ति- 13.6 बिलियन डॉलर
8. कुमार बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप) संपत्ति- 12.6 बिलियन डॉलर
9. दिलीप शंघवी (सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज) संपत्ति- 12.1 बिलियन डॉलर
10. गौतम अडाणी (अडाणी पोर्ट एंड सेज) संपत्ति- 11 बिलियन डॉलर

इस सूची में सबसे अमीर भारतीय न्यूकमर ब्रिटानिया के नुसली वाडिया हैं. 73 साल के वाडिया की कुल संपत्ति 5.6 बिलियन डॉलर है. वहीं इस साल अमीरों की सूची में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के मालिक राधाकिशन दमानी ने वापसी की है. उनकी संपत्ति 9.3 बिलियन डॉलर है.

इस सूची के सबसे के उम्र के अरबपति विजय शेखर शर्मा हैं. 39 साल के पेटीएम के मालिक शर्मा की कुल संपत्ति 1.47 बिलियन डॉलर है. वहीं इस सूची में सबसे अधिक उम्र के अरबपति संप्रदा सिंह हैं. अल्कम लेबोरेट्रीज के मालिक सिंह की उम्र 91 साल है. उनकी कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है.

बात अगर अमीर भारतीय महिलाओं की करें तो इस सूची में ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल टॉप पर हैं. 67 साल की सावित्री की संपत्ति 7.5 बिलियन डॉलर है.

Leave a Reply