फ्रेंच ओपन में मैच के दौरान महिला ने खुद को नेट से बांधा

सेमीफाइनल मैच के दौरान महिला प्रदर्शनकारी कोर्ट में पहुंची और खुद को नेट से बांध लिया। इसकी वजह से मैच थोड़ी देर तक रुका रहा। सुरक्षाकर्मियों महिला को कोर्ट से बाहर ले गए। इसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। फ्रेंच ओपन 2022 के सेमीफाइनल मैच में कैस्पर रुड का सामना मारिन सिलिस से हुआ। इस मैच के दौरान एक महिला कोर्ट पर पहुंची और खुद को नेट से बांध लिया। इस वजह से थोड़ी देर तक मैच रुका रहा और सुरक्षाकर्मी आकर महिला को कोर्ट से बाहर ले गए। इसके बाद खेल शुरू हुआ। यह महिला जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रदर्शन कर रही थी और मैच के बीच पहुंचकर सभी को यह चेतावनी देना चाह रही थी कि हमारे पास सिर्फ 1028 दिन बचे हैं, जिनमें हम अपनी धरती को बचा सकते हैं। इस महिला प्रदर्शनकारी ने सफेद रंग की एक टी शर्ट पहनी थी, जिसमें लिखा था "हमारे पास 1028 दिन बचे हैं।"

Leave a Reply