फ्रेंच डायरेक्टर ने ‘साहो’ पर लगाया नकल का आरोप, बोले- ‘चोरी तो ठीक से करो!’

नई दिल्ली: प्रभास और श्रद्धा कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'साहो' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की जमकर बुराई कर रहे हैं, फिल्म की कमाई ने कई रिकॉर्ड्स भी कायम किए हैं लेकिन अब एक फ्रेंच डायरेक्टर ने इस बिग बजट फिल्म पर चोरी का आरोप लगाया है. 

फ्रेंच डायरेक्टर जेरोम साल (Jerome Salle) का कहना है कि प्रभास की फिल्म 'साहो' ने उनकी फिल्म 'लार्गो विंच (Largo Winch)' को कॉपी किया है. डायरेक्टर का कहना है कि इन लोगों ने चोरी भी बेकार तरीके से की है. उन्होंने अब साहो के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करके एक जंग सी छेड़ दी है.
इस पोस्ट में हम देख सकते हैं कि जेरोम साल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आरोप को लगाया है. क्योंकि पहले भी तेलुगु निर्देशक जेरोम की फिल्म को कॉपी कर चुके हैं इसिलए उन्होंने साहो के बारे में लिखते हुए ट्वीट किया है, ''ऐसा लगता है कि लार्गो विंच की यह दूसरी "फ्रीमेक" पहले की तरह ही खराब है. तो कृपया तेलुगु निर्देशकों, यदि आप मेरा काम चुराते हैं, तो कम से कम इसे ठीक से करें?'' 
इसके साथ ही जेरोम ने पहले लिखा था ''…और जैसा कि मेरे "भारतीय करियर" की शुरुआत बेशक मुश्किल में है, लेकिन सॉरी मैं इस मामले में आपकी कोई मदद नहीं की सकता हूं.'' अब जेरोम की इस ट्वीट पर दुनिया भर के फिल्मी दुनिया के लोग कमेंट कर रहे हैं. लेकिन अब तक 'साहो' के निर्माताओं की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है. 
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब जेरोम ने तेलुगु फिल्म निर्माता पर अपने काम की नकल करने का आरोप लगाया है. पिछले साल, जब त्रिविक्रम श्रीनिवास की 'अज्ञेयवासी' पर भी जेरोम चोरी का आरोप लगा चुके हैं. 
इससे पहले एक्ट्रेेेस लिजा रे भी 'साहो' पर एक आर्टिस्ट के आर्टवर्क की कॉपी का आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने पेंटिंग के साथ 'साहो' के सीन का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह आरोप लगाया था. जिसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी शेयर किया था.  

बता दें कि दुनिया भर में यह फिल्‍म 10,000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज की गई है, जबकि भारत में यह फिल्‍म 4500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज की गई है. फिल्म में श्रद्धा कपूर और प्रभास के साथ जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांझरेकर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं. ह फिल्म सुजीत द्वारा निर्देशित और यूवी क्रिएशंस और टी-सीरीज द्वारा निर्मित है.
 

Leave a Reply