बंगाल में मतदान जारी, TMC ने आयोग से कहा- ‘भाजपा के गुंडे कर रहे हंगामा’

कोलकाता. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी तथा अरूप बिस्वास की राजनीतिक किस्मत का फैसला शनिवार को चौथे चरण के चुनाव के लिए होने वाले मतदान शुरू हो गया. भाजपा के दो सांसद भी 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव में मैदान में है. इस चरण में उत्तर बंगाल में कूचबिहार तथा अलीपुरद्वार जिलों तथा दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली में 44 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने 44 निर्वाचन क्षेत्रों में बनाए 15,940 मतदान केंद्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कम से कम 789 टुकड़ियों को तैनात किया है.

शनिवार को होने वाले चुनाव में कुल 1,15,81,022 मतदाता 373 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. हावड़ा में नौ विधानसभा सीटों, दक्षिण 24 परगना में 11, अलीपुरद्वार में पांच, कूचबिहार में नौ और हुगली में 10 सीटों पर मतदान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न स्थानों पर भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया. वहीं टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी और उनके भतीजे एवं लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाएं कीं.
कूचबिहार में नताबरी निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार रवीन्द्र नाथ घोष आज सुबह हेलमेट पहने हुए दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि 'मैं किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह पहन रहा हूं.'
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है. हमने उसकी तस्वीर सब जगह वितरित की जिसके बाद पता चला कि मृतक आईयूएमएल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आरोपी था.' गौरतलब है कि युवा लीग के सदस्य मंसूर (22) की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी.
केरल में चुनाव के बाद कथित तौर पर माकपा और आईयूएमएल के कार्यकर्ताओं बीच हुई झड़प में युवा लीग के एक कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी शुक्रवार को वलयम में एक सुनसान जगह पर मृत अवस्था में पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक का नाम रतीश (36) है और वह पनूर का निवासी था.

Leave a Reply