बंद घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकद चुराया

उल्हासनगर। अज्ञात चोर ने दिन दहाड़े एक बंद घर का ताला तोड़कर वहां से सोने का आभूषण और नकद रुपया चुरा लिया. मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व के चिंचपाड़ा परिसर में रहने वाली शकुंतला रजिंदर साहनी (५०) ने विठ्ठलवाड़ी पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है. अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी काम से वो दोपहर एक बजे अपना घर बंद कर बाहर गई और एक घंटे बाद जब वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि किसी ने उनके घर का ताला तोड़कर लकड़ी टेबल के ड्रावर में रखा पर्स चुरा लिया है. पर्स में सोने का आभूषण और नकद रुपया था. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
