बगदाद पर हमले का असर, खुलते ही 460 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बाजार के खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार गिरावट देखी गई। सुबह 9:42 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 462.08 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के बाद 41,002.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.40 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद 12,087.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 9:28 बजे 41,087.60 के स्तर पर था सेंसेक्स
सुबह 9:28 बजे 377.01 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के बाद 41,087.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 108.30 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के बाद 12,118.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
150 अंकों की गिरावट पर खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 151.39 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के बाद 41,313.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 63.05 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 12,163.60 के स्तर पर खुला था।
इसलिए आई गिरावट
अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के बाहुबली जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराए जाने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसका असर शेयर बाजार पर पड़ा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई से बाजार में और उतार-चढ़ाव का जोखिम है।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, ओएनजीसी, जी लिमिटेड, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया, मारुति, एचडीएफसी, बीपीसीएल, एम एंड एम और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, ऑटो, रियल्टी, मेटल, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 86.27 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 41,378.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 56.05 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के बाद 12,170.60 के स्तर पर था।
72.01 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 21 पैसे की गिरावट के बाद 72.01 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.80 के स्तर पर ही बंद हुआ था।
शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 61.36 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के बाद 41,565.28 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35.95 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 12,246.25 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.03 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 41,464.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 55.55 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,226.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
