बजट सत्र में केवल नौ दिन सदन में दिखे सनी देओल

नई दिल्ली । अभिनेता और पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सनी देओल 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में अपनी उपस्थिति के रिकॉर्ड से प्रभावित नहीं कर पाए। इस दौरान उन्होंने केवल नौ दिन सदन की कार्रवाई में हिस्सा लिया। कुल 37 दिन चले इस सत्र में सनी देओल ने सदन की कार्यवाही में 28 दिन मौजूद नहीं रहे। मॉनसून सत्र बढ़ाए जाने के बाद सनी देओल सदन में लगातार पांच दिन दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद अगले पूरे सप्ताह के लिए वह सदन से गायब हो गए। कुल मिलाकर गुरदासपुर से पहली बार सांसद बने सनी देओल लोकसभा के इस सत्र में 28 दिन अनुपस्थित रहे। मतलब उन्होंने केल 9 बैठकों में हिस्सा लिया।
