बड़ी घटना को अंजाम देने के पूर्व ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

बिलासपुर । होली पर्व पर बिलासपुर पुलिस की सघन पेट्रोलिंग व सूचना संकलन के कारण घटना को आरोपी अंजाम नहीं दे पाए.दो नाबालिक सहित तीन आरोपियो को गुप्ति, तलवार, टँगीया के साथ पकड़ा गया है। मुखबिर क़ी सूचना पर दो पहिया वाहन क़ी डिक्की से घटना कारित करने के पहले ही तोरवा पुलिस ने सामान सहित पकड़ा.वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा होली पर्व पर लगातार सघन पेट्रोलिंग का निर्देश सभी थाना प्रभारियो को दिए गए थे.जिसके परिपालन मे निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी तोरवा ने तीन पेट्रोलिंग पार्टी क्षेत्र मे तैनात किया था.जो देहात क्षेत्र क़ी पेट्रोलिंग पार्टी उनि रमेश शर्मा, सउनि दादुरैया ठाकुर को सूचना मिली की छोटी सी बात की लड़ाई को लेकर गांव मे कुछ लड़के रंजिश रखकर हथियार रखे हैं, तथा बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं की सूचना पर तत्काल सूचना के मुताबिक जाकर रेड कर दो पहिया वाहन से आरोपिओ के पास से तलवार, गुफ़्ती, टंगिया को घटना के पूर्व ही बरामद कर लिए व आरोपियो को भी बरामद कर थाना लाये.25 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है.होली पर्व पर गंभीर घटना होने से तोरवा पुलिस सही समय की गई कार्यवाही से कारीत होने से पहले ही रोक लीं गई. इसमे आरोपी नागेश्वर सींग सोनवानी 23 साल महमंद को दो नाबालिग लड़को के साथ पकड़ा गया है।
