बडे तालाब के फुल टैंक होने में 2.60 फीट बाकी 

भोपाल । राजधानी की जीवनरेखा बडे तालाब में वाटर लेबल 1664.20 फीट हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि 48 घंटे में कैचमेंट एरिया में 6-7 इंच बारिश और हो गई तो तालाब फुल टैंक हो जाएगा। अभी बडे तालाब का वाटर लेबल फुल टैंक 1666.80 फीट होने में सिर्फ 2.60 फीट बाकी है।  सीहोर और भोपाल के कैचमेंट एरिया में अभी हल्की बारिश हो रही है। मौसम केंद्र ने भोपाल, सीहोर में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। पीएचई के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर एवं एक्सपर्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अब तालाब फुल टैंक 1666.80 फीट होने में सिर्फ 2.60 फीट बाकी है। यदि 48 घंटे में इसके कैचमेंट एरिया यानी सीहोर-भोपाल में 6-7 इंच बारिश तेजी से होती है तो तालाब फुल टैंक लेवल पर आ जाएगा। जिस तरह से बारिश हो रही उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी भी भदभदा डेम के गेट भी खुल सकते हैं।

Leave a Reply