बयान दर्ज कराने थाने पहुंचे डॉ. पुनीत गुप्ता

रायपुर। डीकेएस सूपरस्पेसिलिटी हॉस्पिटल में मशीनों की खरीदी घोटाले में आरोपी बनाए गए अस्पताल के पूर्व अधीक्षक व पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता सोमवार को मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए गोल बाजार थाना पहुंचे।
मामले में पुलिस ने उन्हें तीसरी बार थाने आकर बयान देने के लिए नोटिस जारी किया था। पिछले दो नोटिस की अवधि में डॉ गुप्ता थाने नहीं पहुंचे थे। मामले में एसआईटी ने उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की। डॉ पुनीत गुप्ता को इस मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हुई है।
इस दौरान डॉ पुनीत गुप्ता के वकील भी उनके साथ थाने में मौजूद थे। डॉ गुप्ता के खिलाफ डीकेएस अस्पताल के उन्न्यन में 50 करोड़ रुपए की आर्थिक अनियमितता का अरोप लगाया था और फिर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था।
