बरेली में लव जिहाद का मामला निकला झूठा, शिकायतकर्ता के खिलाफ हो मामला दर्ज

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में छात्रा की ओर से 3 मुस्लिम युवक समेत उसके रिश्तेदारों पर शादी करने और धर्म परिवर्तन के मामला झूठा निकाला है। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 1 दिसंबर को जिन 3 मुस्लिम युवकों के खिलाफ जब छात्रा ने शिकायत दी थी, उस समय युवक बरेली में ही नहीं थे। अब आईपीसी की धारा 182 के तहत शिकायतकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि बरेली नर्सिंग कॉलेज की छात्रा एक साल से एक युवक के संपर्क में थी और पिछले साल सितंबर में वह उसके साथ रहने लगी थी। छात्रा के चाचा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर की आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 दिन बाद उसे खोज निकला था। पिछले महीने ही छात्रा ने अपने समुदाय के दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि शनिवार को युवक के दोस्त और उसके पड़ोसी के अलावा दो अन्य लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। यह मामला बरेली की फरीदपुर तहसील का है। बताया जा रहा है कि एक हिंदू छात्रा पर शादी के लिए दबाव बनाया गया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई थी। आरोपी कई महीनों से छात्रा का पीछा कर रहा था। 1 दिसंबर को जब छात्रा बरेली से पढ़ाई करके अपनी स्कूटी से लौट रही थी तो नौगामा मोड़ पर आरोपी ने उसे रोक लिया था। आरोपी इस दौरान छात्रा की स्कूटी खींचने लगा, तभी वहां से गुजर रहे नौगामा और फरीदपुर के युवक ने उसे बचाया था। इसके बाद युवक धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया था।
